इटारसी। एम्प्लाइज यूनियन आयुध निर्माणी इटारसी ने ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के निर्देश पर सुबह 7:30 बजे से लेकर 9 बजे तक मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से यूनियन के पदाधिकारी महासचिव माखन कहार, अध्यक्ष रामकुमार चौधरी, वरिष्ठ यूनियन सदस्य भागीरथ प्रसाद, राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रामराज मीणा, जेसीएम सदस्य भारत कुमार, जागेश कुमार, यूनियन के सदस्य हेमेंद्र चौरे, दीपक चौरे, शिव वर्मा, रामकृपाल, रवि, मधुकर, संदीप गुप्ता, ब्रजमोहन मीणा, सतपाल मीणा, रामकुमार महतो, हरिप्रसाद शर्मा, अमित पटेल, अतीक खान, दिलीप पारेता, अब्दुल अंसारी, बलिराम, दिलीप गरजे एवं अरुण कुमार आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह प्रदर्शन संपूर्ण भारत में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन द्वारा हिंद मजदूर सभा एवं ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले आज किया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन से संबंधित इंटक की यूनियन आयुध निर्माणी इटारसी ने इस प्रदर्शन में भाग नहीं लिया।
इस प्रदर्शन में मुख्य मांगें
- कठोर श्रम कानून वापस लो, पुरानी पेंशन बहाल हो
- आयुध निर्माणी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों का दर्जा बरकरार रखा जाए
- निश्चित अवधि का रोजगार स्वीकार नहीं है
- अनुकंपा नियुक्ति एवं सीधी भर्ती को पुन प्रारंभ किया जाए








