नर्मदापुरम/इटारसी। शासकीय चिकित्सालय नर्मदापुरम में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ प्रज्ञा आर साहू ने डिस्ट्रिक्ट रूलर पोस्टिंग (डीआरपी) के तहत ज्वाइनिंग दी है।
उल्लेखीय है कि डॉ प्रज्ञा साहू इटारसी के रमेश के साहू एडवोकेट और इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू की सुपुत्री हैं जो कि श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर से MS ENT (Jrx) हैं। डॉ प्रज्ञा साहू ने डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल नरसिंहपुर से स्थानांतरण पर नर्मदापुरम में ज्वाइनिंग दी है।
सर्जन डॉ प्रज्ञा साहू ने कहा कि गृह जिले में स्वास्थ्य सेवा देना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा मेरी सेवा अवधि में अधिक से अधिक सर्जरी हो ऐसी इच्छा है। नाक, कान, गले के रोग से पीडि़त लाभ उठाएं सरकारी हॉस्पिटल नर्मदापुरम आएं।








