---Advertisement---

सुखतवा कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा (Bhagwan Birsa Munda Government College Sukhtawa) में आयुक्त उच्च शिक्षा (Commissioner Higher Education) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से दिए निर्देशों को साझा करते हुए महाविद्यालय में प्राचार्य श्रीमती कामधेनु पटोदिया (Principal Mrs. Kamdhenu Patodiya) के निर्देशन में प्रवेश संबंधी बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में सत्यापन अधिकारी एवं अन्य स्टाफ द्वारा अनेक प्रवेश संबंधी समस्याओं से संबंधी सवाल पूछे एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रवेश प्रभारी डॉ हिमांशु चौरसिया (Dr. Himanshu Chaurasia) एवं प्राचार्य के संरक्षण में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क (Help Desk) की स्थापना की गई है।

हेल्पडेस्क में डॉ प्रवीण कुशवाहा (Dr. Praveen Kushwaha) एवं नीरज बिदुआ (Neeraj Bidua) को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नियुक्त किया गया है। इस बैठक में सत्यापन अधिकारी उमेश कुमार पहाड़े (Umesh Kumar Pahade), डॉ धीरज गुप्ता (Dr. Dheeraj Gupta) एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.