इटारसी। श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में अब सायंकालीन आरती आगामी सूचना तक रात्रि 9.30 की जगह अब 9 बजे से होगी। मंदिर समिति की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि ठाकुर श्री द्वारिकाधीश के गर्भगृह में निर्माण कार्य होना है, गर्भगृह के भीतर मार्बल लगने के साथ सिंहासन एवं गर्भगृह के द्वार का कार्य होना है जो रात्रि 10 बजे से सुबह तक होगा।
यह प्रक्रिया निरंतर चलेगी। कितने समय में कार्य पूर्ण होगा अभी नहीं कहा जा सकता है। इसलिए आगामी सूचना तक सायंकालीन शयन आरती रात्रि 9 बजे से होगी और उसके बाद प्रतिदिन कार्य शुरू होगा। विपिन चांडक के नेतृत्व में गर्भ गृह का पूरा कार्य होगा।









