---Advertisement---

मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आज पुरानी इटारसी के रानी दुर्गावती नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कार्यकारिणी में प्रमुख रूप से सूरज मर्सकोले को जिला सलाहकार, गुरू भल्ल्वी को तहसील महामंत्री, और विकास एके को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया है। नगर स्तर पर विशाल टेकाम को नगर संगठन मंत्री, निखिल नगरा को नगर मंत्री, साहिल उइके को नगर सह सचिव, और रूपेश धुर्वे को नगर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, रोहित टेकाम (दीपक प्रधान) को ग्राम अध्यक्ष, रोशन धुर्वे को वार्ड 12 अध्यक्ष, और एक कार्यकर्ता को वार्ड 3 का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर, प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम, जिला उपाध्यक्ष रोहित परते, जिला सचिव पुरुषोत्तम धुर्वे, जिला मीडिया प्रभारी बंटी भल्लवी, तहसील संगठन मंत्री प्रदीप उइके, नगर अध्यक्ष सचिन प्रधान, नगर प्रवक्ता विवेक युवने, नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील परते और अंशु उइके सहित कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि ये नए पदाधिकारी आदिवासी युवाओं के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे और संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.