इटारसी। नयायार्ड क्षेत्र में संचालित डब्ल्यूएसएससी स्कूल प्रबंधन की कथित मनमानी और टीचर्स की नियुक्ति में अनुभवी शिक्षकों की अनदेखी करने की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की गई है। इससे पूर्व यही शिकायत डीआरएम को भी की गई है।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी के पूर्व महामंत्री विनोद बारसे और जितेन्द्र महिरे ने कहा कि नर्सरी से आठवी तक के स्कूल की शिकायत के बाद आनन-फानन में आठ टीचर्स को तो बुला लिया, लेकिन चार ऐसे शिक्षकों की अनदेखी कर दी जिनके पास 18, 16 और छह-छह वर्ष का अनुभव है।
इन टीचर्स की अनदेखी इसलिए की गई है, क्योंकि इनमें से कुछ ने वेतन वृद्धि के लिए प्राचार्य के समक्ष अपनी बात रखी थी, जिससे प्रबंधन नाराज है। शिकायत में प्रबंधन पर अपनी पसंद की दुकानों से स्टेशनरी खरीदने का दबाव बनाने का जिक्र भी किया है।








