शक्ति केन्द्र पर आईडी कार्ड वितरण कर कार्य समझाये

शक्ति केन्द्र पर आईडी कार्ड वितरण कर कार्य समझाये

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नगर मंडल पुरानी इटारसी (Nagar Mandal Old Itarsi)के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 स्वामी विवेकानंद पर शक्ति केंद्र सम्मेलन बूथ अध्यक्ष ब्रजमोहन चौधरी (Brajmohan Choudhary) के निवास जयप्रकाश नगर (Jaiprakash Nagar) वार्ड नं 1 में संपन्न हुआ। सम्मेलन में शक्ति केंद्र की टोली, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ के आईडी कार्ड का वितरण कर बूथ स्तर पर करने वाले कार्यों से अवगत कराया।

मुख्य वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी आशुतोष शरण तिवारी (Ashutosh Sharan Tiwari), मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो (Mayank Mehto), महामंत्री गोविंद मेहतो (Govind Mehto), शक्ति केंद्र सम्मेलन प्रभारी रामजीवन वर्मा, सह प्रभारी लीलाधर नामदेव, बीएलओ हर्षवर्धन दत्ता, महामंत्री महेश भाटिया, शक्ति केंद्र 1 के प्रभारी विनोद लोंगरे, बीएलओ ममता सोनी, बीएलओ संध्या चौहान, महिला प्रमुख रामवती बरखने, महिला प्रमुख समोत्ता धार्मिक, बूथ महामंत्री रामदास कहार, बूथ अध्यक्ष मुन्ना मेहरा, बूथ अध्यक्ष आलोक दीक्षित, बूथ महामंत्री आशुतोष कौशल, बीएलओ रूपेश शर्मा, महामंत्री लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!