इटारसी। आगामी त्योहारों को देखते हुए और यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, पश्चिम मध्य रेलव भोपाल ने मंडल से गुजरने वाली कुल 9 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। इन ट्रेनों के विस्तार से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में काफी सहूलियत मिलेगी। ये ट्रेनें इटारसी होकर जाएंगी।
रेल प्रशासन ने इन स्पेशल ट्रेनों को उनकी मौजूदा कोच संरचना, मार्ग और समय पर ही विस्तारित किया है। यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा जो त्योहारी सीजन में अपने घर जाना चाहते हैं।
विस्तारित की गई स्पेशल ट्रेनें
- वलसाड-दानापुर स्पेशल (09025/09026) : यह ट्रेन वलसाड से 29 दिसंबर, 2025 तक और दानापुर से 30 दिसंबर, 2025 तक चलेगी। यह इटारसी, मदनमहल, कटनी और सतना से होकर गुजरेगी।
- उधना-जयनगर स्पेशल (09031/09032): यह ट्रेन उधना से 28 दिसंबर, 2025 तक और जयनगर से 29 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित की गई है। यह इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना से होकर जाती है।
- उधना-धनबाद स्पेशल (09039/09040) : यह ट्रेन उधना से 26 दिसंबर, 2025 तक और धनबाद से 28 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित की गई है. यह इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना से होकर गुजरेगी।
- उधना-पटना स्पेशल (09045/09046) : इस ट्रेन को उधना से 26 दिसंबर, 2025 तक और पटना से 27 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाया गया है. यह इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना से होकर जाती है।
- डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल (09343/09344) : यह ट्रेन डॉ. अंबेडकर नगर से 25 दिसंबर, 2025 तक और पटना से 26 दिसंबर, 2025 तक चलेगी। यह संत हिरदारमनगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और सतना से होकर गुजरेगी।
- उधना-सूबेदारगंज स्पेशल (04156/04155): यह ट्रेन उधना से 30 दिसंबर, 2025 तक और सूबेदारगंज से 29 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित की गई है। यह इटारसी, रानी कमलापति और बीना से होकर जाती है।
- बांद्रा टर्मिनस-बढऩी स्पेशल (09043/09044): इस ट्रेन को बांद्रा टर्मिनस से 28 दिसंबर, 2025 तक और बढऩी से 29 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाया गया है। यह संत हिरदारामनगर और बीना से होकर गुजरेगी।
- उधना-सूबेदारगंज स्पेशल (09117/09118): यह ट्रेन उधना से 26 दिसंबर, 2025 तक और सूबेदारगंज से 27 दिसंबर, 2025 तक चलेगी। यह शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ, रुठियाई, गुना, बदरवास और शिवपुरी से होकर जाती है।
- बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल (02200/02199): इस ट्रेन को बांद्रा टर्मिनस से 27 दिसंबर, 2025 तक और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 25 दिसंबर, 2025 तक विस्तारित किया है। यह ब्यावरा राजगढ, चॉचौड़ा बीनागंज, रुठियाई, गुना और शिवपुरी से होकर गुजरेगी।
रेलवे ने यात्रियों से इन स्पेशल ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।









