इटारसी। रॉयल ट्रिनिटी स्कूल में बच्चों के लिए एक शानदार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस समारोह में जजेस स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री पिंकी राजपूत, श्रीमती पूजा राव उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ललिता और श्रीमती सारिका ने किया, और इसमें स्कूल के सभी शिक्षक और छात्र मौजूद थे।
इस अवसर पर, छोटे बच्चों ने विभिन्न फलों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वेशभूषा पहनी। वहीं, बड़े बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को दर्शाते हुए पारंपरिक पोशाक पहनी और उनकी विशेषताओं के बारे में बताया।
बच्चों ने अपनी प्रस्तुति में स्वतंत्रता सेनानियों के नारे लगाए, जिसने सभी का मन मोह लिया और पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। बच्चों का प्रदर्शन देखकर स्कूल के चेयरमैन डॉ. मैथ्यू थॉमस ने उन्हें सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया।









