इटारसी। आज ग्राम पंचायत जुझारपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी का ज्ञान दिया। विकसित संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिकों के साथ पशु चिकित्सा व उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ ब्रजेश नामदेव ने बताया कि खेतों की गहरी जुताई करें, आगजनी से बचें, फसल चक्रण करें, रासायनिक खाद एवं दवाओं का कम-से-कम इस्तमाल करें, जैविक खेती अपनाएं। विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर गांव-गांव में कृषि अधिकारी कृषि वैज्ञानिक जाकर विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को जागरूक कर रहे हैं। 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कृष्णकांत रघुवंशी ने बताया कि फलदार वृक्ष आम, अमरुद, नींबू आदि के बगीचे तैयार करना चाहिए जिससे हमारे को लागत कम और मुनाफा ज्यादा होगा। पीएमएफएमई योजनांतर्गत प्रसंस्करण उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
इस दौरान सहायक संचालक कृषि चेतन मातिखा, कृषि वैज्ञानिक डॉ शशि रावत, डॉ ब्रजेश नामदेव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो, सरपंच सरोज परते, पूजा उइके, कैलाश बड़कुर, रविकांत महालहा, चन्दन सिंह बरखड़े, कृष्णकांत रघुवंशी, सुनील उईके, सुशील यादव, कृषि विस्तार अधिकारी गौरी नंदा गुहे, दीपक वांसे, युक्ता नागले, सुशील चौरे, भाग्यश्री चौधरी, कृषक विशाल चौधरी, तासू चौधरी, हंसकुमार चौधरी, अनिल ओट्टी, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे।