महिला यात्री ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म
इटारसी। महानगरी एक्सप्रेस (Mahanagri Express) में आज एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया है।रेलवे डॉक्टर (Railway doctor) और उनकी टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद महिला को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अपने पति के साथ प्रयागराज की यात्रा कर रही थी। आज रेलवे कंट्रोलरूम (Railway control room) से उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) इटारसी को सूचना दी कि ट्रेन 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस स्पेशल में कल्याण से प्रयागराज छिवकी की यात्रा कर रहे रेल यात्री रवि शंकर विश्वकर्मा (Ravi Shankar Vishwakarma) की पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है, उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।
ड्यूटी पर उपस्थित उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य), मोहम्मद आरिफ ख़ान (Mohammad arif khan) को खबर मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रेलवे अस्पताल, इटारसी टिकट चेकिंग स्टॉफ एवं सफाई कर्मियों को दी। रेलवे डॉक्टर कुलदीप गुप्ता (Railway doctor kuldeep gupta) अपने स्टाफ के साथ तुरंत स्टेशन पर पहुंचे। गाड़ी के इटारसी स्टेशन पर आने पर डॉक्टर की टीम महिला के पास पहुंचकर उन्हें चेक किया। तब तक महिला को डिलेवरी हो चुकी थी। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर कुलदीप ने महिला को प्रथम उपचार देकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के पति रवि शंकर विश्वकर्मा ने रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई तत्काल सहायता के लिए रेल प्रशासन का आभार प्रकट किया है।









