- हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र, आंवला नवमी पर होगा भव्य आयोजन
इटारसी। जिले के सबसे लोकप्रिय धार्मिक आयोजन श्री छप्पन भोग का आयोजन कल, 30 अक्टूबर, गुरुवार को श्री द्वारिकाधीश मंदिर, इटारसी में किया जाएगा। इस वर्ष यह आयोजन अपने 28 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह पारंपरिक और भव्य प्रसंग हजारों श्री कृष्ण भक्तों की आस्था और विश्वास का केंद्र है, जो आंवला नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित होता है।
उत्सव समिति का समर्पण
छप्पन भोग का यह भव्य आयोजन मंदिर से जुड़ी करीब 100 भक्तों की ‘पद विहीन द्वारिकाधीश उत्सव समिति’ द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। समिति के अथक प्रयासों से हर वर्ष यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होता है।
10 हजार श्रद्धालु करेंगे प्रसादी ग्रहण
समिति के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी लगभग दस हजार श्रद्धालु ठाकुर जी को समर्पित इस छप्पन भोग की भोजन प्रसादी को भक्ति, आस्था और अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर ग्रहण करेंगे। समिति ने जिले और नगर के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए गिरिराज जी और छप्पन भोग के दर्शन तथा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया है।
कार्यक्रम
- गिरिराज जी के दर्शन शाम 6 बजे से
- छप्पन भोग दर्शन शाम 7:15 बजे से
- प्रसादी वितरण रात्रि 8 बजे से








