श्री द्वारिकाधीश को समर्पित छप्पन भोग, देर रात तक हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

श्री द्वारिकाधीश को समर्पित छप्पन भोग, देर रात तक हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

इटारसी। नगर के श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में आंवला नवमी के पावन मौके पर भगवान श्री द्वारिकाधीश को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। विगत कई वर्षों से यह शहर का बड़ा और बहुप्रतीक्षित धार्मिक कार्यक्रम होता है, जिसमें शाम से देर रात तक हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं।

श्री द्वारिकाधीश उत्सव समिति इटारसी के सदस्य चंद्रकांत अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार, की देर रात तक भक्तों ने भगवान का भोग प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। आयोजन के लिए मंदिर समिति से जुड़े सभी सहयोगी भक्तों ने पृथक से इसके लिए श्री द्वारिकाधीश उत्सव समिति बनायी है। इस समिति के तत्वावधान में ही यह कार्यक्रम आयोजित होता है। छप्पनभोग प्रसाद वितरण से पूर्व सायं 6.30 बजे से श्री द्वारिकाधीश, गिरिराजधरण, गोवर्धन जी की पूजन हुई।

सायं 7.30 बजे से छप्पन भोग दर्शन प्रारंभ हुए। रात्रि 8 बजे से छप्पन भोग प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ। कतार बद्ध होकर पूरे अनुशासन के साथ हजारों महिला,पुरुष भक्तों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा भाव से पहले दर्शन किए फिर प्रसादी ग्रहण की। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग कतारें थीं। महिलाओं को समिति से जुड़ी महिलाएं ही प्रसादी वितरण कर रहीं थीं। रात 9.30 बजे तक करीब दस हजार भक्त प्रसादी ग्रहण कर चुके थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!