इटारसी। बीती रात बांस डिपो के सामने तीन युवकों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला किया। हमले में किशन यादव नामक युवक को चाकू की गंभीर चोट आयी है। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत ठीक बतायी जा रही है।
टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद था, बीती रात विवेक कुचबंदिया, राहुल खरे और आयुष खरे ने किशन यादव और कल्लू यादव से विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
हमले में जांघ पर गंभीर चोट आयी है, जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है और दोनों की हालत ठीक बतायी जा रही है।
टीआई बुंदेला के अनुसार मामले के दो आरोपी हिरासत में लिए जा चुके हैं जबकि एक फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।






