इटारसी। आज, 18 सितंबर 2025 को नर्मदापुरम की ग्राम पंचायत बीसारोड़ा में एक वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं और बचत के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक के जीएम हेमंत सोनी, एलडीओ श्रीमती रश्मि, एलडीएम रमेश डी. बाघेला, डीडीएम दीपक पाटिल, और एनआरएलएम से किशोरी उपस्थित रहे।
प्रमुख योजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्य अतिथि हेमंत सोनी ने ग्रामीणों से अपने बैंक खातों का ‘री-केवाईसी’ कराने की अपील की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर देते हुए कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
- अटल पेंशन योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- सुकन्या समृद्धि योजना
अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह भी समझाया कि भविष्य की सुरक्षा के लिए बचत करना कितना महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में, एलडीएम रमेश डी. बाघेला और अरोह फाउंडेशन, नर्मदापुरम की ओर से आरबीआई के जीएम हेमंत सोनी के आगमन पर आभार व्यक्त किया।









