इटारसी। कमला नेहरु पार्क की एक गुमटी में कब्जा को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद नगर पालिका (Nagarpalika) ने जहां दुकान को सील कर दिया वहीं मामला पुलिस में पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेखा पति जितेन्द्र यादव 41 वर्ष निवासी कमला नेहरु पार्क के पास ने शिकायत दर्ज करायी है कि राजेश, पवन और हिमांशु ने उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। इसी तरह से दूसरे पक्ष से पूनम पति राजेश नायक 42 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि रेखा यादव, वंदना और सागर ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
दुकान के लिए लड़ने वाले दोनों परिवार पर एफआईआर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








