इटारसी। दिव्यांग खिलाडिय़ों की प्रतिभा, आत्मबल और आत्मनिर्भरता को समर्पित उम्मीद 2026 का आयोजन 12 और 13 जनवरी को गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। यह इटारसी में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका संपूर्ण आयोजन एवं संचालन स्वयं दिव्यांगजनों द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम, इटारसी में होगी। प्रतियोगिता में स्वर्गीय किशनचंद मिहानी की स्मृति में मिहानी परिवार द्वारा समस्त पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक व्यवस्थापक समिति का गठन किया है, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जितेंद्र ओझा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिहानी, सतप्रीत छाबड़ा, गोपाल सिद्धवाणी, कुलभूषण मिश्रा, बल्लू भैया, जफर सिद्दीकी और विष्णु शंकर डैनी पांडे शामिल हैं। आयोजकों ने नगरवासियों और खेल प्रेमियों से गांधी स्टेडियम पहुंचकर दिव्यांग खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।









