इटारसी। ब्रूस ली मार्शल आर्ट के सबसे महान कलाकार थे। मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ-साथ हांगकांग एवं अमेरिका के अभिनेता फिलॉस्फर, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और जीत कुनडो मार्शल आर्ट के संस्थापक भी हैं।
वह कुंग-फू के बेताज बादशाह माने जाते थे। आज 27 नवंबर को फिटनेस जंक्शन में कराटे खिलाडिय़ों ने उनका 82 वॉ जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जिसमें बच्चों ने ब्रूस ली के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी जानकारी साझा की।
फिटनेस जंक्शन के डायरेक्टर मयंक तिवारी एवं कोच मोना तिवारी ने बताया कि अभी इस संस्था में 50 बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आगे जाकर यही बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर इटारसी शहर का नाम रोशन करेंगे।









