इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रेखा दुबे ने वृंदावन गार्डन में महिला संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ पं. नारायण तिवारी व उनकी मंडली ने किया।
संरक्षक मंडल की सहमति से संगठन अध्यक्ष श्रीमती रेखा दुबे ने संगठन में उपाध्यक्ष मोना अवस्थी, रचना मिश्रा, कुसुम तिवारी, पूजा तिवारी एवं निधि शर्मा, सचिव अर्चना शर्मा, श्वेता मिश्रा, कोषाध्यक्ष मंजुला तिवारी, अभिलाषा तिवारी, रानी उपाध्याय व सांस्कृतिक समिति में रूचि शर्मा, आभा शर्मा, शीतल दुबे, निधि आचार्य, लीना शर्मा, अनीता शर्मा, पूजा पांडे, पूनम शर्मा एवं रुचि पांडे को लिया।
अध्यक्ष एवं नवीन कार्यकारिणी ने संरक्षक मंडल सदस्य श्रीमती कल्पना शर्मा, माधवी मिश्रा, इंदिरा तिवारी, साधना दुबे, नीरू मिश्रा, वंदना ओझा, ज्योति शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अक्सर पर सव ब्राह्मण की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।









