इटारसी। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कल 25 कई को इटारसी आएंगे। वे यहां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता दोपहर 3 बजे एक्सप्रेस 11 में संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि इस दौरान प्रदेश एवं जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर अनर्गल बयान वाले प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं पर बाला बच्चन कांग्रेस की ओर से विचार रखेंगे।









