नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जहां संभाग की चार महिला खिलाडिय़ों का चयन आगामी बीसीसीआई अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में किया गया है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि जिन चार महिला खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, उनके नाम हैं, अनन्या दुबे, कल्याणी जाधव, माही ठाकुर, और यामिनी बिल्लौरे।
प्रतियोगिता का विवरण
बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 महिला वर्ग का टी-20 टूर्नामेंट चंडीगढ़ में 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेली जाएगी। खुशी और शुभकामनाएं एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा ने इस चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे संभाग की महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी, जो हमारे लिए गौरव की बात है। हमारी शुभकामनाएं सभी खिलाडिय़ों के साथ हैं कि वे उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर हमारे संभाग का नाम रोशन करेंगी। खिलाडिय़ों के चयन पर संभाग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।








