इटारसी/नर्मदापुरम। वर्धमान फैक्ट्री (Vardhman Factory) बुदनी से नर्मदा (Narmada) नहाने आये छह में से चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी। गोताखोर दल ने सूचना मिलने पर एक को बचा लिया है, जबकि एक किनारे पर ही था।घटना नर्मदा के पोस्ट आफिस घाट (Post Officel Ghat) के पास हुई है। दोपहर करीब 2 बजे चार युवक नर्मदा नहाने आये थे। एक किनारे पर बैठा रहा जबकि चार नदी में नहाने चले गये। नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गये जिससे डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर होमगार्ड (Home Guard) के रेस्क्यू दल (Rescue Team) ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश की। एक को जीवित निकाल लिया है जबकि चार के शव निकाले जा सके हैं।
ये युवक नर्मदा में डूबे
होमगार्ड कमांडेंट रामकृपाल सिंह चौहान (Home Guard Commandants Ramkripal Singh Chauhan) ने बताया कि डूबने वाले युवकों में प्रवीण (Praveen) पिता कृष्ण गोपाल राजपूत (Krishna Gopal Rajput) 19 वर्ष, पवी सिंह राजपूत (Pavi Singh Rajput), विनय बैरागी (Vinay Bairagi) पिता प्रहलाद बैरागी (Prahlad Bairagi) 18 वर्ष, आर्यन ठाकुर (Aryan Thakur) पिता चतरूराम ठाकुर (Chaturram Thakur) 18 वर्ष शामिल हैं, जबकि ऋतिक शुक्ला (Hrithik Shukla) पिता वेदप्रकाश शुक्ला (Vedprakash Shukla) 18 वर्ष और आकाश भारती (Akash Bharti) पिता धूरेन्द्र कुमार (Dhurendra Kumar) 18 वर्ष को बचा लिया गया है।
नर्मदा नहाने आये वर्धमान फैक्ट्री के चार युवकों की डूबने से मौत


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






