केसला। आज सोमवार, 21 नवंबर 2022 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया।
बीईओ श्रीमती आशा मौर्य के अनुसार सायकिल का वितरण 21 हाई स्कूल, 12 हायर सेकेंडरी स्कूलों का किया जा रहा है। आज जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कलमे, उपाध्यक्ष अर्चना मेहतो एवं जनपद सदस्यों ने सभी स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में साइकिल वितरण किया। विकासखंड केसला के विद्यालयों में 791 साइकिलों का वितरण समग्र शिक्षा पोर्टल की पात्र विद्यार्थियों को किया जाना है।
केसला ब्लॉक में स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क सायकिल वितरित

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







