इटारसी। शहर में 5 अक्टूबर, रविवार को गोठी धर्मशाला, इटारसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बापू प्रवास स्मृति कक्ष समिति गोठी धर्मशाला, वरिष्ठ नागरिक मंच एवं नगर कथा इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में ब्लेस्ड डॉक्टर क्लिनिक और नमामि डेंटल क्लीनिक के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए डॉक्टर सुनील देवानी और डॉक्टर नीलम देवानी उपस्थित रहेंगे।
शिविर में होने वाली नि:शुल्क स्वास्थ्य जांचें
- सामान्य जांचें : बीपी (रक्तचाप) और शुगर (मधुमेह) की जांच।
- फेफड़े की जांच : स्पायरोमेट्री द्वारा फेफड़ों की कार्यक्षमता की जाँच।
- हड्डियों की जांच : बीएमडी (हड्डी खनिज घनत्व) द्वारा हड्डियों की मजबूती की जांच।
- तंत्रिका तंत्र (न्यूरोपैथी) जांच : जर्मनी की मशीन द्वारा न्यूरोपैथी की जांच।
- लीवर की जांच : फाइब्रो स्कैन मशीन द्वारा लीवर की जांच।
- रक्त जांचें : लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, यूरिक एसिड, विटामिन डी, और एचएसडी की जांच।
शिविर को सफल बनाने की अपील बापू प्रवास स्मृति कक्ष गोठी धर्मशाला के अध्यक्ष सुधीर गोठी, वरिष्ठ पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश थापक, हेमंत शुक्ला, विनोद सीरिया एवं विजय मंडलोई, कश्मीर सिंह उप्पल, डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे, अशोक सक्सेना, राजकुमार दुबे, तथा शिविर संयोजक मुकेश देवानी, सुनील बाजपेई और विनीत चौकसे आदि ने की है।








