पिपरिया। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार ग्रीष्मकालीन निशुल्क खेल प्रशिक्षण का शुभारंभ शासकीय सीएम राइज आरएनए स्कूल खेल मैदान पिपरिया में किया गया। फुटबॉल, हैंडबॉल एवं ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण 13 मई 2024 से निरंतर दिया जा रहा है जो कुल 30 दिवस तक दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में 8 वर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी बालक बालिका भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक एवं शाम को 5 बजे से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फुटबॉल खेल का प्रशिक्षण शासकीय आर एन ए स्कूल खेल मैदान पर एवं हैंडबॉल, ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में खिलाडिय़ों को खेल की बारीकियां की जानकारी देकर खेल कौशल में सुधार किया जायेगा।
कार्यक्रम में अतिथि सीएम राइज स्कूल प्राचार्य संजीव दुबे, बीआरसी प्रदीप कुमार शर्मा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विकासखंड खेल प्रभारी अरविंद शर्मा, शिक्षक ज्ञानेंद्र हरदेनिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया, कोच सचिन पुर्विया उपस्थित रहे।








