रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कल से वृंदावन और मैहर के कलाकार करेंगे श्रीरामलीला का मंचन

– श्री द्वारिकाधीश मंदिर में दो दिन होगी वृंदावन की तरह रासलीला
– शहर में दोनों स्थानों पर 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक रामलीला
– दशहरे पर 7 बजे होगा गांधी मैदान, सूखा सरोवर में 8:30 बजे जलेगा रावण का पुतला
इटारसी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भूमि इटारसी (Itarsi) पर नगरपालिका परिषद द्वारा शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) में परम्परा अनुसार श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव (Shri Ramlila Dussehra Festival) का आयोजन किया जा रहा है। 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से रात 11 बजे श्रीराम लीला गांधी मैदान (Gandhi Maidan)और सूखा सरोवर पुरानी इटारसी (Sukha Sarovar Old Itarsi) में होगा।
इस वर्ष भी शानदार रासलीला (Rasleela) का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। रासलीला श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर (Shri Dwarkadhish Temple Complex) में 2 और 3 अक्टूबर को दो दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं इस बार जयस्तंभ चौक (Jaystambh Chowk) पर 01 अक्टूबर को ढोल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival) 05 अक्टूबर होगा जिसमें शाम 7 बजे गांधी मैदान में रावण के पुतले का दहन होगा वहीं सूखा सरोवर में 8:30 बजे रावण का पुतला जलाया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इटारसी सहित आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से आव्हान किया है कि वे श्री रामलीला, श्री रासलीला और दशहरा महोत्सव में शामिल हों और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के भागीदारी बने।

यह मंडल करेंगे मंचन

गांधी मैदान में वृंदावन उत्तर प्रदेश (Vrindavan Uttar Pradesh) का श्री बालकृष्ण लीला संस्थान रामलीला (Shri Balkrishna Leela Sansthan) और रासलीला का मंचन करेगा। पुरानी इटारसी सूखा सरोवर में मैहर सतना (Maihar Satna) का मंडल श्री जगदम्बा रामलीला मंडल (Shri Jagdamba Ramlila Mandal)  करेगा।

30 सितंबर, 01 अक्टूबर को रामबारात

श्री रामलीला मंचन के दौरान गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में श्रीराम बारात का प्रसंग 30 सितम्बर को होगा। इसके तहत श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर से राम बारात शाम 5 बजे निकलेगी। वहीं पुरानी इटारसी 1 अक्टूबर को देवल मंदिर परिसर से शाम 5 बजे रामबारात निकलेगी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर के समस्त नागरिकों से दोनों स्थानों पर निकलने वाली श्री राम बारात में शामिल होने का आग्रह किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News