इटारसी। शेगांव महाराष्ट्र के श्री गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस पर सोमवार को भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। सांई फाच्यून कालोनी के श्रद्धालुओं ने फूलों से सजी पालकी में महाराज गजानन का मुखौटा रखकर ढोल
ढमाकों के साथ कालोनी में पालकी भ्रमण कराया। इस अवसर पर हवन पूजन किया गया। सुबह 9 बजे महाराज गजानन का अभिषेक कराया गया। आयोजन समिति सदस्य राजेन्द्र सपकाल, अनिल तल्हारकर, गजानन सुतार, सुनील मोहन गणेरकर, संजय सपकाल, तुषार सपकाल ने बताया कि शेगांव में गजानन महाराज का विश्व प्रसिद्ध धाम हैं, जहां साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महाराज के देश भर में अनुयायी हैं।
गजानन महाराज को भगवान का अवतार माना जाता है, उनके धाम की अनूठी महिमा है। महाराष्ट्र राज्य के श्रद्धालु हर साल उनका प्राकट्य दिवस मनाते हैं, इस अवसर पर कालोनी में पालकी यात्रा निकाली जाती है, इसके बाद भंडारा होता है। महिलाओं ने महाराष्ट्र संस्कृति से जुड़ा पहनावा धारण कर जमकर नृत्य किया। दोपहर में हवन पूजन के बाद भंडारा किया गया। कालोनी में औरंगाबादकर परिवार की ओर से भी अलग पालकी निकाली गई।








