इटारसी। पुलिस ने तेरहवी लाइन, पोर्टरखोली और बंगाली कालोनी से एक दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात करीब 2 बजे पोर्टरखोली में जुआ खेल रहे अजय (Ajay), शुभम (Shubham), रूपेश (Rupesh), नितेश (Nitesh), ऋषि (Rishi)को गिरफ्तार कर उनसे ताश के पत्ते और नगदी 2150 रुपए जब्त किये हैं। इससे पहले कल शाम को तेरहवी लाइन बाजार से राजकुमार (Rajkumar), अभिषेक (Abhishek), श्याम (Shyam)को गिरफ्तार कर ताश के पत्ते और 1210 रुपए जब्त किये। इसी तरह से बंगाली कालोनी खेड़ा से दीपक (Deepak), मदन (Madan), अजीत (Ajit), असीम (Aseem)और राजू (Raju)को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते और नगद 940 रुपए जब्त किये।
तेरहवी लाइन, पोर्टरखोली और बंगाली कालोनी से जुआरी पकड़े

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






