---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

गंदगी भारत छोड़ो- मध्यप्रदेश अभियान मुहिम शुरु

By
On:
Follow Us

30 अगस्त तक होंगी स्वच्छता की गतिविधियां

इटारसी। प्रदेश में संपूर्ण स्वच्छता को लक्षित करके गंदगी भारत छोड़ो अभियान(Gandgi Bharat Chodo Abhiyan) संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में स्वच्छता की शपथ लेकर आमजन भी जुड़ सकते हैं। इस अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका के स्वच्छता अमले ने स्वच्छता की शपथ दिलायी। प्रदेश को कचरा मुक्त बनाने के लिए आज 16 अगस्त से गंदगी भारत छोड़ो एमपी अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में न केवल नगरीय निकायों की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा बल्कि अच्छी साफ-सफाई रखने वाले नगरीय निकायों की रैंक तय कर उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि प्रदेश के किसी भी शहर में कचरे के ढेर नहीं दिखने चाहिए। गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश अभियान में 16 से 30 अगस्त तक नगरीय निकायों को काम के आधार पर उनकी रैंकिंग तय की जाएगी। अच्छी रैंक पाने वाले निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। रैंकिंग किसी एजेंसी या नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारियों की टीम देगी।

अभियान में आगे ये होगा
एमपी में 16 से 30 अगस्त तक चलने वाले अभियान में रोज अलग-अलग जिलों में स्वच्छता से जुड़ा कोई न कोई कार्यक्रम रखा जाएगा। इसमें जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। छोटे शहरों और अन्य शहरों जहां कचरा निपटान की व्यवस्था नहीं है, वहां के लिए एक सप्ताह में प्लान बनाया जाएगा। अभियान में शहरों में व्यक्तिगत और सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के बारे में जनता को जागरुक किया जाएगा। इसमें 16 से 18 अगस्त तक स्वच्छता की शपथ दिलायी जाएगी। इसी के साथ व्यक्तिगत शौचालयों का रख रखाव और सफाई पर गैर सरकारी य संगठनों के ज़रिए झुग्गी बस्ती और अन्य मोहल्लों में नागरिकों से चर्चा की जाएगी।

ऐस चलेगा अभियान
स्वच्छता अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। 19 से 21 अगस्त तक निकायों, युवाओं और विद्यार्थियों से ऑनलाइन बात की जाएगी। इसमें उन्हें नो प्लास्टिक और रिसाइकिल, रियूज, रिड्यूज और रिफ्यूज (चार-आर) के संबंध में बताया जाएगा। नागरिक संगठनों और जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में लोगों को जागरुक किया जाएगा। इस अभियान में 22 से 24 अगस्त तक कोविड-19 के संबंध में लोगों को नेपकिन और उपयोग किए मास्क को नष्ट करने के लिए जागरुक किया जाएगा। नगरीय निकाय का स्टाफ क्वारेंटीन केन्द्रों की स्वच्छता, मास्क पहनने के बारे में लोगों को समझाएगा। अगले चरण 25 से 27 अगस्त तक रिहायशी इलाकों में साफ सफाई और घरेलू कचरा नष्ट करने के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान स्व-सहायता समूह और आवासीय संघों के लोगों से चर्चा की जाएगी कि अपने इलाकों को कैसे साफ रखा जाए। आखिरी चरण 28 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसमें निकायों और सहयोगी संगठनों के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान और सार्वजनिक शौचालयों के अंदर और बाहर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.