इटारसी। मंडी कर्मचारियों की यूनियन संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मंडी बोर्ड भोपाल के संयोजक बीबी फौजदार ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष नियुक्त कर पत्र जारी कर दिये हैं। नर्मदापुरम जिले की बागडोर सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह रघुवंशी को सौंपी हैं। रघुवंशी वर्तमान में इटारसी कृषि उपज मंडी में तैनात हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश स्तर पर पिछले कई दिनों से अनेक दावेदारों के चलते जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां टल रही थीं जिसे संयोजक ने मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों से एक अहम बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद अंतत: फ़ाइनल सूची को जारी कर दिया। बता दें कि नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन से अधिक कर्मचारी नेताओं के नाम थे जिसमें गौतम सिंह रघुवंशी पर भोपाल ने अपना भरोसा दिखाया है।








