इटारसी। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने एक दिवसीय आयुध निर्माणी इटारसी में प्रवास के दौरान मजदूरों को संबोधित कर भारतीय मजदूर संघ और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ द्वारा मजदूर हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र मिश्रा ने इटारसी में प्रवास के दौरान आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनपीएस, यूपीएस, 8 वे पे कमीशन, प्रसार भारती मॉडल, सर्विस कंडीशन और वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के द्वारा जो राष्ट्र हित उद्योग हित कर्मचारी हित में जो कार्य किये जा रहे हैं, उन विषयों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक एवं प्रशासन के साथ शिष्टाचार बैठक हुई।
महामंत्री श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि संयुक्त सलाहकार परिषद तृतीय के सदस्य अमित बाजपेई, अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, योगेश पटेल, राजेश रोशन, देवेंद्र चौधरी, सतेंद्र शाक्य, सुखविंदर सिंह, अतुल सिंह, हमीर सिंह, रमेश कुमार, सूर्य प्रकाश नागर, रमेश कुमार, किसांत वत्स, शैलेश सौरव, दिनेश यादव, जितेंद्र नागर, जोधराज पारेता, रविंद्र मालवीय, सचिन श्रीवास्तव, विभास कुमार, राकेश यादव, दिनेश सैनी, नवल पटवा, राहुल चौधरी, अजीत पटेल, श्रीमती पुष्पा रजक, श्रीमती दीक्षा आशुतोष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








