– परियोजना के काम की रफ्तार अत्यंत धीमी
– नर्मदापुरम सीवरेज परियोजना का निरीक्षण
नर्मदापुरम। जर्मन बैंक (German Bank) केएफडब्ल्यू के प्रतिनिधि मंडल ने नर्मदापुरम सीवरेज परियोजना (Narmadapuram Sewerage Project) के कार्यों का निरीक्षण किया। ये प्रतिनिधि अब तक हुए परियोजना के काम की गति से संतुष्ट नहीं हैं। कार्य की प्रगति 20% है। सूत्र बताते हैं कि काम के ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट (Blacklist) किया जा रहा है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (Madhya Pradesh Urban Development Company) द्वारा जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू (KfW) की सहायता से नर्मदापुरम में 170.98 करोड़ रुपए की सीवरेज परियोजना पर काम किया जा रहा है।
आज आए प्रतिनिधि मंडल में ल्यूकास मेस, तकनीकी विशेषज्ञ रेनर क्रूस, सामाजिक विशेषज्ञ खुमुजम खाबिलोंगत्शुप, वित्तीय विशेषज्ञ सुश्री जुलियाना और राहुल मनकोटिया शामिल थे। दल ने परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, और सीवरेज नेटवर्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Narmadapuram Dr. Sitasaran Sharma), भाजपा नेता पीयूष शर्मा सहित नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधि मंडल के साथ मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (Madhya Pradesh Urban Development Company) के तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर, इकाई के परियोजना प्रबंधक रिषभ चौधरी, उप परियोजना प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी संजय पांडेय, एपीएम राहिल गुप्ता, उपयंत्री संदीप सहित संबंधित अधिकारी और परियोजना प्रबंधन सलाहकार फर्म जीटैक के तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू का प्रतिनिधि मंडल पिछले सप्ताह से मध्यप्रदेश दौरे पर है। केएफडब्लयू द्वारा मंडला, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सेंधवा और बड़वानी में सीवरेज परियोजना पर काम चल रहा है।
जर्मन बैंक के प्रतिनिधि सीवरेज परियोजना के काम से संतुष्ट नहीं


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







