मंगलवार, जुलाई 2, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में भगवान का ज्ञान कल्याणक मना

इटारसी। पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव के पांचवे दिन भगवान का ज्ञान कल्याणक मना। प्रात: की बेला में बालक आदिनाथ की मुनि अवस्था का चित्रण किया। मुनि आदिनाथ 6 माह तक निरंतर तपस्या करने के पश्चात जब वह प्रथम बार आहार(भोजन ग्रहण) के लिए निकले तो उस समय लोगों को जैन मुनियों के आहारचार्य का ज्ञान नहीं था।

लगभग 6 माह तक अलग-अलग राज्यों में आहारचार्य के लिए निकलने के पश्चात राजा श्रेयांश को पूर्व जन्म के अवधि ज्ञान से ज्ञात हुआ, तब उन्होंने पूरा नवधा भक्ति से मुनि आदिनाथ (Muni Adinath) का पडगाहन किया और प्रथम आहार राजा श्रेयांश के रूप में बने पात्र संतोष जैन (Santosh Jain), श्रीमती मीना जैन (Mrs. Meena Jain) एवं राजा सोम के रूप में बने पात्र मनीष जैन (Manish Jain), श्रीमती सपना जैन (Mrs. Sapna Jain) प्राप्त हुआ। ज्ञान कल्याणक के दिन आज भगवान के समोशरण की रचना हुई जिसमें सभी गतियों के प्राणी मात्र को संबोधित करते हुए मुनिश्री निर्णय सागर महाराज (Munishree Niranjan Sagar Maharaj) ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हम सभी को क्षमा धारण करना चाहिए। क्षमा वीरों का आभूषण है। इस पंचकल्याणक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह होगी यदि आपस में किसी से भी बैर है या आपस में बात नहीं करते हैं तो आज ही इस पंचकल्याणक कार्यक्रम के दौरान आपस में मिलकर एक थाली में खाना खाकर या उसे अपने हाथों से खिलाकर सभी गिले सिकवे दूर कर लें।

कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरण शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) एवं श्रीमती कल्पना शर्मा (Mrs. Kalpana Sharma) ने उपस्थित होकर गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure), जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडे गुड्डन (Shivakant Pandey Guddan) ने गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा आरती का सौभाग्य श्री सुधीर जैन निखिल जैन रपरिया परिवार को प्राप्त हुआ। आज शाम भरत चक्रवर्ती का दरबार लगा। ऋषभदेव आदिनाथ के दोनों सुपुत्र भरत चक्रवर्ती एवं बाहुबली के बीच जल युद्ध, मल युद्ध, और दृष्टि युद्ध हुआ। उस युद्ध की पीड़ा को देखते हुए बाहुबली को वैराग्य हुआ। पंचकल्याणक समिति की ओर से बताया गया कि आज भगवान का मोक्ष कल्याणक होगा। सभी मुख्य पात्रों के साथ गजरथ की फेरी एलकेजी प्रांगण में ही होगी। जिसके लिए एक स्पेशल रथ बाहर से बुलाया गया है जिसमें सवार होकर सभी मुख्य पात्र अपना उल्लास एवं हर्ष व्यक्त करेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!