इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार, नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा 28 दिसंबर 2025 को एक सद्भावना रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस परिवार अपनी गौरवशाली विरासत और देश की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा।
रैली जय स्तंभ चौक से गांधी स्टेडियम तक
नगर कांग्रेस कमेटी के अनुसार, रैली का शुभारंभ सुबह 11 बजे शहर के मुख्य केंद्र जय स्तंभ चौक से होगा। यहां सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र होंगे, जिसके पश्चात रैली के रूप में सभी गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ रैली का समापन किया जाएगा। आयोजन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सफेद कपड़ों में उपस्थित होने का विशेष आग्रह किया गया है, जो शांति और सद्भावना का प्रतीक है।









