---Advertisement---

ईनामी कबड्डी प्रतियोगिता में ग्वारी कला विजेता

By
On:
Follow Us

– खरपाबड़ को उपविजेता का खिताब
– 32 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
सोहागपुर। सद्भावना क्लब (Sadbhavana Club) के तत्वावधान में दिनेश धुर्वे (Dinesh Dhurve)स्मृति ईनामी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम छेड़का में किया गया। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया।
रविवार को फाइनल मुकाबले में ग्वारी कला की टीम ने खरपाबड़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खरपाबड़ की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल में पहुंची टीम के खिलाडिय़ों से अतिथि तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम (Pushpendra Nigam), समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल (Kannulal Aggarwal) एवं उपस्थित मीडिया कर्मियों ने परिचय प्राप्त किया। तृतीय ईनाम सेहरा की टीम ने एवं चतुर्थ पुरस्कार तीखड़-जमानी की कबड्डी टीम को दिया गया। इस अवसर पर तुलसीराम भल्लावी (Tulsiram Bhallavi), नरेंद्र परते (Narendra Parte), महबूब खान पाशा (Mehboob Khan Pasha), जगदीश पटेल (Jagdish Patel), अशोक भलावी (Ashok Bhalavi), हेमंत नागर (Hemant Nagar), लक्ष्मीनारायण उमरे (Lakshminarayan Umre), प्रकाश इमने (Prakash Imane), रामखिलावन काकोडिय़ा (Ramkhilavan Kakodia), प्रकाश सिंह पटेल (Prakash Singh Patel), रेवती बाई सरपंच (Revathi Bai Sarpanch) आशीष डेनियर (Ashish Denier), लक्ष्मण सिंह धुर्वे (Laxman Singh Dhurve), हरिशंकर मेहरा (Harishankar Mehra) आदि मौजूद थे। संचालन कर रहे अशोक भलावी (Ashok Bhalavi,)ने बताया प्रतियोगिता का प्रथम इनाम 7101 रुपए एवं ट्राफी द्वितीय इनाम 5101 रुपए एवं ट्राफी तथा तृतीय नाम 3101 रुपए एवं ट्रॉफी रखा गया था।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.