इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज दिल्ली में अपने जिला अध्यक्षों के लिए ‘संगठन सृजन अभियानÓ के तहत एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में इटारसी से नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे भी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार शामिल हैं।
इनके अलावा, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे और भूपेंद्र मुहासा सहित कई अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाना है।









