इटारसी। आज गुरु नानक पब्लिक हायर सैकंड्री स्कूल प्रांगण में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह चावला ने उनके बड़े भाई सरदार इंद्रजीत सिंह चावला की स्मृति में बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। शाला परिवार ने विद्यार्थियों को ट्राफियां प्रदान की। कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, इटारसी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे भी उपस्थित रहे। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा, सचिव राजेंद्र सिंह दुआ, गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा, सचिव हरप्रीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चावला, गुरभेज सिंह जुनेजा, रवनीत सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह जुनेजा परविंदर सिंह टुटेजा, अमनदीप सिंह भाटिया, परमीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह सलूजा हरभजन सिंह सलूजा, रश्मीत सिंह खनूजा, जगजीत सिंह जुनेजा, उमाशंकर तिवारी एवं शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। संचालन प्राचार्य श्रीमती संगीता दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन परमजीत सिंह भाटिया ने किया।
इनका किया सम्मान
12 वीं की छवि चौधरी 21000 रुपए, 10 वीं अनंत चौहान 11000 रुपए, 8 वीं अलीना बानो 5100 रुपए, 5 वीं जकिया बी 5100 रुपए। इनके अलावा अमरजीत सिंह चावला ने इटारसी सिख समाज की कक्षा 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विद्यालय की छात्रा मनिंदर कौर को भी 11000 रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया।








