शुक्रवार, सितम्बर 6, 2024

LATEST NEWS

Train Info

जीनियस प्लानेट स्कूल में श्रद्धा से मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व

इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सैकंड्री स्कूल इटारसी (Genius Planet Senior Secondary School Itarsi) में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का आरंभ डायरेक्टर जाफर (Jafar) एवं मनीता सिद्दीकी (Manita Siddiqui) तथा प्राचार्य विशाल कुमार शुक्ला (Principal Vishal Kumar Shukla) ने मां सरस्वती (Maa Saraswati) के समक्ष पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण से किया।

विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्वेता पगारे एवं विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं गुरुवंदना की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल की शिक्षक पूनम यादव ने गुरु पूर्णिमा के पर्व का विस्तृत इतिहास विद्यार्थियों के साथ साझा किया। शिक्षक सिंकी ने विद्यार्थी जीवन में गुरु के महत्व को बताया। प्राचार्य विशाल कुमार शुक्ला ने अपने एक गुरु को मोबाईल पर कॉल करके सजीव चर्चा की।

उनके गुरु ने सभी विद्यार्थियों को गुरु का मान, सम्मान और सदैव आदर करने की समझाइश दी। कार्यक्रम का रोचक एवं सफल संचालन आलोक शुक्ला ने किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को स्वयं द्वारा रंगीन कागजों से निर्मित पुष्प गुच्छ भेंट स्वरूप प्रदान किए एवं अपने अपने गुरुजनों का चरण वंदन किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News