---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, निकली शोभायात्रा

By
On:
Follow Us

जगह-जगह हुआ स्वागत, विधायक डॉ.शर्मा हुए शोभायात्रा में शामिल
इटारसी। न्यूयार्ड (Newyard) के समीप साईं नगर कॉलोनी (Sai Nagar Colony) में स्थित प्रज्ञा श्यामसुंदर आश्रम (Pragya Shyamsundar Ashram) के काले महादेव मंदिर (Kale Mahadev Temple) से हनुमान जी (Hanuman Ji) की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो न्यू यार्ड क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों से होते हुए वापस काले महादेव मंदिर पहुंची। जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ।
मस्जिद हुदा (Masjid Huda) हमसफर गार्डन के सामने मुस्लिम समाज एवं आजाद नगर दुर्गा मंदिर पर मंदिर समिति ने और सेंट्रल रेलवे स्कूल (Central Railway School) के समीप काले महादेव मंदिर समिति ने  शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) एवं प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) शामिल हुए। डॉ शर्मा ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि सनातन हिंदू संस्कृति को बचाए रखने साईं नगर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने किस लगन और निष्ठा  के साथ शोभायात्रा  में शामिल होकर  अपना स्वयं का मान बढ़ाया हनुमंत लाल जी सभी का कल्याण करेंगे। शोभायात्रा में सौरभ जोशी,  मदन शर्मा, धन सिंह राजपूत, गणेश बाबू,  विजय भंगाले, गौरव जोशी, नरेश जोशी  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.