हरिओम ने कराया जरूरतमंद का अंतिम संस्कार

Post by: Manju Thakur

इटारसी। लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार के बाद अब हरिओम संस्था (Hariom Sanstha) ने जरूरतमंदों का भी अंतिम संस्कार कराना प्रारंभ कर दिया है। कोरोना काल के बाद भी संस्था का यह सेवाकार्य जारी है।
शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति के सहयोग से हरिओम संस्था ने शुक्रवार को एक जरूरतमंद व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराने हेतु आर्थिक सहयोग दिया। इसके एक सप्ताह पूर्व भी एक जरूरतमंद व्यक्ति का अंतिम संस्कार हरिओम संस्था (Hariom Sanstha) ने कराया था। हरिओम संस्था के मनोज सारन एवं गोपाल सिद्धवानी (MANOJ SARAN, GOPAL SODHHWANI) निरंतर मानव सेवा में जुटे हैं। यह जरूरतमंद व्यक्तियों के परिवारों के लिए देवदूत से कम नहीं है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!