रीतेश राठौर, केसला। महाशिवरात्रि के अवसर पर केसला ब्लॉक मुख्यालय पर अनेक मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम, हवन-पूजन, अभिषेक, भंडारे संपन्न हुए।
हमारे हनुमानजी धाम मंदिर केसला में महाशिवरात्रि, साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि पंचांग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को मनाई गई है। शिव भक्त इस महापर्व का पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। पौराणिक धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव का स्थान विशेष बताया गया है। भगवान शिव को समर्पित इस पर्व की महिमा विशेष है।

मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक पूजा, व्रत करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इन्हीं भावना के साथ पूरे ग्रामीणों बड़ी धूमधाम से बनाई गई। शंकर जी का अभिषेक किया गया है। इसके अलावा केसला की फारेस्ट कालोनी स्थित मंदिर, ब्राह्मण मोहल्ला आदर्श नगर स्थित मंदिर, थाना केसला हनुमानजी मंदिर में भी शिव अभिषेक किया गया है।









