इटारसी। रैन बसेरा के सामने दो युवकों ने एक युवक से अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रैन बसेरा के सामने राहुल भदौरिया और रामू ने कमलेश पिता अमर भैरवा 21 वर्ष, निवासी साईंनाथ बेकरी एरिया से अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उसने मना कर दिया तो चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी है।








