---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

ओझा बस्ती न्यास कॉलोनी में लगा स्वास्थ्य शिविर, कुपोषण से लडऩे पर जोर

By
On:
Follow Us

इटारसी। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओझा बस्ती, न्यास कॉलोनी में एक स्वास्थ्य शिविर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी के निर्देश पर, मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया था।

बीमारियों की जांच और इलाज

शिविर में डॉ. मनीष श्रीवास्तव और डॉ. ज्योति कटारे ने 138 मरीजों की जांच की। सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त और शरीर दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं।

‘दस्तक अभियान’ के तहत कुपोषण की पहचान

शिविर का एक प्रमुख उद्देश्य ‘दस्तक अभियान’ के तहत बच्चों में कुपोषण की पहचान करना भी था। परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला और सेक्टर सुपरवाइजर राखी मौर्य की देखरेख में, बस्ती के बच्चों का वजन, लंबाई और एमयूएसी (MUAC) माप लिया गया। बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई गई।

जांच के दौरान, बस्ती के 4 अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयां दीं और एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) के लिए रेफर किया। इन बच्चों के परिवारों को कुपोषण और उसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें आशा कार्यकर्ता के साथ अस्पताल आकर आगे का इलाज कराने की सलाह भी दी गई।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में LHV वंदना राज, ANM दीपिका श्रोति और सविता चौहान, आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर, सीमा सोनिया व सहायिका उषा रैकवार का विशेष सहयोग रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.