इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में विश्व मजदूर दिवस पर कल 1 मई को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मंडी में कार्यरत हम्माल, किसान, तुलावटी, कर्मचारी, व्यापारियों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
कृषि उपज मंडी समिति के सचिव अरविंद परिहार ने बताया कि 1 मई, मजदूर दिवस के मौके पर लगने वाले शिविर में अनुविभागीय दंडाधिकारी, न्यायधीश एवं तहसीलदार की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान उपज की नीलामी का कार्य बंद रहेगा।









