इटारसी। प्रखर राष्ट्रवादी और महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पुरानी इटारसी स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सावरकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
प्रेरणास्रोत है सावरकर का जीवन
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने वीर सावरकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन देश की आजादी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की एक मिसाल है। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, विधायक प्रतिनिधि अशोक मालवीय, अभिषेक कनोजिया, देवेंद्र परिहार, महामंत्री अतुल शुक्ला, उपाध्यक्ष विपुल चौधरी, प्रशांत मनवारे, दीपक कलोते, दीपक श्रीवास्तव, अंशु यादव, जतिन यादव, अनिल तिवारी, शशांक मालवीय, अंकित मेहतो और शेख अमजद सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।









