इटारसी। जंक्शन शहर सहित पूरे नर्मदापुरम जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही जिस तरह सूरज के तेवर तीखे हुए हैं, उसने लोगों को गर्मी की आहट और सर्दी की विदाई वाले मौसम की याद दिला दी है? आलम यह है कि सुबह की गुलाबी ठंड और दोपहर की चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को दोहरे मौसम के जाल में फंसा दिया है?
26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है? दोपहर के समय सड़कों पर तपिश बढ़ गई है। वर्तमान में जिले में मौसम की दोहरी चाल देखने को मिल रही है। दिन में धूप का तीखापन महसूस होने लगा है। रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहने से हल्की ठिठुरन बनी हुई है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि तापमान में यह अचानक उतार-चढ़ाव वायरल बुखार, सर्दी और खांसी का कारण बन रहा है? अस्पतालों में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है?
किसानों और सैलानियों की बढ़ी चिंता
अचानक बढ़ी गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है? गेहूं की फसल इस समय पकने की स्थिति में है, और अधिक तापमान दाने के आकार और उसकी गुणवत्ता को खराब कर सकता है। संभाग का हिल स्टेशन पचमढ़ी भी गर्मी से अछूता नहीं है? वहां भी पारा 25 डिग्री के ऊपर बना हुआ है, जो सैलानियों के लिए चौंकाने वाला अनुभव है? मौसम की इस संधि बेला (सर्दी की विदाई और गर्मी की आहट) में खान-पान का विशेष ध्यान रखें और शरीर में नमी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।










