शनिवार, जुलाई 6, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मध्यप्रदेश में अगले दो दिन इन जिलों में हीटवेव की चेतावनी

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 7 एवं 8 मई को लगभग एक दर्जन जिलों में हीटवेव (Heatwave) चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आज 6 मई को राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज होने की संभावना है।

राज्य के अधिकांश स्थानों में अधिकतम तापमान 39-43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) के अनुसार आगामी 7 एवं 8 मई को प्रदेश के खंडवा (Khandwa), बड़वानी (Barwani), खरगोन (Khargone), झाबुआ (Jhabua), उज्जैन (Ujjain), रतलाम (Ratlam), मंदसौर (Mandsaur), नीमच (Neemuch), मलाजखंड (Malajkhand) और दतिया (Datia) जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है।

पिछले चौबीस घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस से 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस सतना में दर्ज किया गया।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!