रेलवे ट्रैक पर लेटकर मचाया हंगामा, बड़ा हादसा टला
इटारसी। गुरुवार रात करीब 7 बजे मुंबई आउटर के न्यूयार्ड मेहरागांव पुलिया पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो नशे में धुत युवकों ने रेलवे ट्रैक पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक नशे की हालत में सीधा रेलवे ट्रैक पर इंजन के सामने लेट गया। इतना ही नहीं, उसने आसपास के लोगों को पत्थर मारकर डराने का प्रयास भी किया। चंद्रकांत बाहरे ने बताया कि युवक ने ट्रैक से गुजरती ट्रेन पर भी पत्थर फेंके, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया था।

मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को ट्रैक से हटाने और समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने तत्काल आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को इसकी सूचना दी। आरपीएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया।








