---Advertisement---

हिमांशु चंडोकर के विशाल शतक से बैतूल की जीत, पहली पारी की बढ़त के आधार पर हरदा को दी शिकस्त

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। जिला स्तरीय अंडर-18 बालक वर्ग की स्वर्गीय अनिल परते ट्रॉफी में बैतूल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए हरदा को पटखनी दी। एमपीसीए ग्राउंड पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में बैतूल के बल्लेबाज हिमांशु चंडोकर के बल्ले ने जमकर आग उगली, जिसकी बदौलत बैतूल ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा।

पहली पारी : गेंदबाजों का रहा दबदबा

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर के अनुसार, बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हालांकि, पहली पारी में बैतूल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरदा की टीम बैतूल की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और महज 105 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह बैतूल ने पहली पारी में 41 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर जीत की नींव रखी।

दूसरी पारी : हिमांशु चंडोकर का धमाकेदार शो

दूसरी पारी में बैतूल के बल्लेबाज हिंमाशु चंडोकर ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए 168 रनों की विशाल शतकीय पारी खेली। उनकी इस मैराथन पारी की मदद से बैतूल ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 272 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। मैच का समय समाप्त होने तक स्पष्ट नतीजा न निकलते देख, अंपायरों ने नियमों के तहत पहली पारी की बढ़त के आधार पर बैतूल को विजेता घोषित किया।

मैन ऑफ द मैच : हिमांशु चंडोकर (168 रन) और विवेक बघेल (6 विकेट) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
अंपायरिंग नितेश राजपूत ने और विष्णु बौरासी ने मैच का संचालन किया। स्कोरर मनोहर बिल्थरिया रहे। इस मौके पर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफड़े, जूनियर सिलेक्शन कमेटी मेंबर शफीक खान सहित खेल प्रेमी और ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.