इटारसी। सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु 02 जनवरी 2026 को वृंदावन गार्डन में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सान्निध्य में संगीतमय रुद्राभिषेक एवं रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीजी गौशाला में बैठक संपन्न हुई। संयोजक मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना और समरसता जागृत करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा। उन्होंने नगरवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।









